Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : दो प्रतिशत बाजार शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में दुकानें रही बंद

Phusro : दो प्रतिशत बाजार शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर बोकारो ज़िले में भी बाज़ार और दुकानें बंद रहीं. बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के करगली बाजार, फुसरो, जरीडीह बाजार, गोमिया, तेनुघाट, चंद्रपुरा, नावाडीह आदि जगहों पर सभी दुकाने बुधवार को बंद देखी गयी. व्यवसायी सुरेश बंसल और लोचन सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ने पर्दे के पीछे से काला कानून लाया है. उन्होंने कहा की बाजार शुल्क में दो प्रतिशत बढ़ोत्तरी से सभी खाद्यान्न, फल, सब्जी, आलू,व प्याज़ की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो जाएगी. जिसका बोझ सीधे आम जनता पर पड़ेगा. सरकार अपने औरंगजेबी फरमान को जनता हित में तत्काल वापस ले अन्यथा उग्र आंदोलन को व्यवसायी बाध्य होंगे. यह">https://lagatar.in/fusro-while-getting-off-the-train-both-the-legs-of-the-open-train-woman-were-cut-off/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : ट्रेन से उतरने के दौरान खुली ट्रेन महिला के दोनो पैर कटे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही