Search

 
 
 

फुसरो : मुआवज़े और बीमा राशि की सहमति पर हुई शव की अत्येष्टि

 
Phusro : फुसरो नप क्षेत्र के शारदा कॉलोनी बी टाइप में गुरुवार देर रात तक मृतक कुलदीप के परिजन व ट्रक मालिक लीलू महतो के बीच हुई बातचीत में संमझौता हुआ. समझौते के बाद शुक्रवार को शुक्रवार को कुलदीप के शव का दाह संस्कार फुसरो हिन्दुस्तान पुल के समीप किया गया. वार्ता में 1.20 लाख रूपये तत्काल मुआवजा के रूप में देने और कुछ दिनों बाद 80 हजार रूपये देने पर सहमति बनी. साथ ही इंश्योरेंस की राशि दिलवाने पर भी सहमति जतायी गई. इसके अलावे मृतक की पत्नी राखी देवी को प्रति माह चार हजार रूपये इंश्योरेंस की राशि मिलने तक देने पर समझौता हुआ. मृतक अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी सहित भरापुरा परिवार छोड गया है. बता दें कि हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित एनएच टू के दनुआ घाटी के पास गुरूवार को हुए सडक दुर्घटना में फुसरो नप क्षेत्र के शारदा कॉलोनी बी टाइप निवासी स्व मधुसूदन कमार के 30 वर्षीय पुत्र कुलदीप कमार की मौत हो गयी थी. जिसका शव हजारीबाग से पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार की देर शाम को एम्बुलेंस से शारदा कॉलोनी स्थित आवास पहुंचाया गया. लेकिन परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात बताते हुए शव लेने से इनकार कर दिया. कुलदीप कमार चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तुरियो बस्ती निवासी लीलू महतो के ट्रक संख्या जेएच 09 पी 1521 में उपचालक का काम करता था. हादसे को लेकर ट्रक मालिक या किसी अन्य द्वारा भी घटना की सूचना नहीं देने और मौत का कारण का स्पष्ट रूप से नहीं बताने कते कारण परिजन शव नहीं ले रहे थे. जिसके बाद ट्रक मालिक लीलू महतो व कॉलोनी के आसपास के काफी संख्या में लोग जुटे. घटना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. परिजनों व कॉलोनी वासियों ने दस लाख रूपये मुआवजे की मांग की. देर रात तक ट्रक मालिक व परिजनों के साथ वार्ता चली. ट्रक मालिक ने बताया कि बुधवार की शाम उसका ट्रक कल्याणी से कोयला लेकर बिहार डेहरी के लिए निकला था. गुरूवार की सुबह चौपारण में उक्त ट्रक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ब्रेक फेल होने के कारण धक्का मार दिया. इससे गाड़ी खिसकने लगा, इससे घबराकर खलासी ट्रक से कूद गया. उसी क्रम में ट्रक पलटी मार गया और ट्रक का कोयला खलासी पर गिर गया. इसके बाद में जब ट्रक उठाया गया तो खलासी का शव निकला. वार्ता में ट्रक मालिक लीलू महतो, वार्ड पार्षद अजय जयसवाल के अलावे सुभाष महतो, सुधीर महतो, भोला दिगार, अभय विश्वकर्मा, सुमित सिंह, ललन मल्लाह, शंकर दिगार, सरयू विश्वकर्मा, राजू दिगार, काली दिगार सहित कई लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-kathara-gm-inaugurated-monticello-nala-bridge/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : कथारा जीएम ने किया मोंटिको नाला पुल का उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही