Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : तेज़ रफ्तार फार्च्यूनर कार की चपेट में आकर ट्रांसपोर्टर की मौत

Phusro : फुसरो-जैनामोड़ मुख्य पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी मेन रोड पर स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप इनार के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान फुसरो नप क्षेत्र के कल्याणी निवासी योगेश सिंह के 55 वर्षीय पुत्र रवींद्र सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रवींद्र सिंह पिछरी के इनार वर्कशॉप में अपने हाइवा का काम करवाने के बाद बाहर निकले थे. वे पैदल वर्कशॉप के गेट के बाहर निकलकर सड़क पार कर रहे थे. तभी फुसरो की ओर से तेज गति से आ रही फार्च्यूनर कार संख्या जेएच 15 के 0001 ने जोरदार टक्कर मार दिया. कार रवींद्र सिंह को काफी दूर तक घसीटते हुए लेकर चली गयी. घायल अवस्था में उन्हें सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. घटना के बाद कार को लेकर भाग रहा ड्राइवर खुटरी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कार खडी कर फरार हो गया. जरीडीह पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. अस्पताल में पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए चास बोकारो भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे पत्नी समेत एक पुत्री व एक पुत्र छोड गये हैं. वह ट्रक ऑनर था और कोयले की ट्रांस्पोर्टिंग कर परिवार का भरन पोषण करता था. यह">https://lagatar.in/bermo-illegal-coal-laden-truck-seized-driver-absconding/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, ड्राइवर फ़रार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही