Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुसरो : ट्रेन से उतरने के दौरान खुली ट्रेन महिला के दोनो पैर कटे

Phusro (Bokaro) : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरने के दौरान बुधवार को प्रदीप जैन की 45 वर्षीय पत्नी मोनिका जैन के दोनों पैर कट कर अलग हो गये. जिसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया. यहां चिकित्सक डॉ.नीतीश कुमार ने मोनिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया. मोनिका जैन मध्यप्रदेश के सागर जिला के शाहपुर की रहने वाली है. वह अपने पूरे परिजन के साथ पारसनाथ निवासी अपने भाई कमल कुमार बजाज की बेटी व अपनी भांजी करुणा बजाज की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी. वह अपने परिवार के 25 सदस्य के साथ 19609 अजमेर-हावड़ा एक्सप्रेस से फुसरो आयी. फुसरो में ट्रेन का दो मिनट का ठहराव होने के कारण सभी सदस्य सामान उतारे. उसके उपरांत सभी परिजन उतरने लगे. मोनिका के उतरने के दौरान ट्रेन खुल गयी. इससे वो अपना संतुलन खोकर ट्रेन के पटरी पर गिर गयी. हादसे में दोनों पैर कट कर अलग हो गये और सिर में भी चोट आयी है. मोनिका के गिरने के बाद सभी परिजन शोर मचा कर ट्रेन को रूकवाया. उसके बाद उन्हें ट्रेन की पटरी से बाहर प्लेटफॉर्म पर निकाला गया. जिसके बाद अस्पताल भेजा गया. यह">https://lagatar.in/bokaro-workshop-organized-regarding-planning-rules/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : नियोजन नियमावली को लेकर कार्यशाला का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही