Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2 मार्च को रांची में जी-20 की बैठक, डेलीगेट्स का आना शुरू

Shubham Kishore Ranchi: राजधानी रांची में जी-20 की बैठक 2 मार्च को होने वाली है. इस समिट को लेकर विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला मंगलवार से ही शुरू हो गया है. समिट को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारी पूरी कर ली गई है. राजधानी की सड़कों को चकाचक कर रोशनी और फूल-पौधों से सजा दिया गया है. दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनाई गई हैं. एयरपोर्ट से अरगोड़ा चौक होते हुए होटल रेडिशन ब्लू (जहां डेलीगेट्स ठहरेंगे) और कांके रोड से पतरातू तक के रोड को सजा दिया गया है. सभी बिजली के खंभों पर रोप व नियोन लाइट लगाया गया है. [caption id="attachment_568287" align="aligncenter" width="800"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/g20_1_790.jpg"

alt="" width="800" height="298" /> इसी रूट से गुजरेंगे जी-20 डेलीगेट्स[/caption]

अफसरों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

समिट को लेकर सुरक्षा की भी तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके लिए विशेष तौर पर चार आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इनमें मो अर्शी, एच बिन जमां, एस जैन और पुष्कर हैं. रांची पुलिस को 700 अतिरिक्त बल दिए गए हैं. इसमें 200 पुलिस अफसर और 500 जवान शामिल हैं. होटल रेडिसन ब्लू के सामने कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारी आपातस्थिति में 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे. इसे पढ़ें- जलसंकट">https://lagatar.in/instructions-to-prepare-action-plan-to-deal-with-water-crisis-department-issued-toll-free-number/">जलसंकट

से निबटने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश, विभाग ने जारी किया टॉल फ्री नंबर
सभी की ड्यूटी 8 घंटे की होगी. तीन पालियों में जवानों की ड्यूटी लगायी गई है. सिविल सर्जन (सदर) को आपातकालीन स्थिति के लिए कार्डियक एंबुलेंस, सामान्य एंबुलेंस 24 घंटे तैयार रखने व सभी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था, निर्धारित अस्पतालों को 24 घंटे आपात स्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. सिविल सर्जन को जी-20 डेलिगेट्स के खाने की जांच के लिए टीम रखने और इसके लिए फूड इंस्पेक्टर की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया. [caption id="attachment_568290" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/33-11.jpg"

alt="" width="1600" height="692" /> राज्य सरकार के पोस्टर के जवाब में बीजेपी ने लगायी होर्डिंग[/caption]

होर्डिंग और पोस्टर से पटी रांची, खींचतान शुरू

समिट को लेकर रांची में होर्डिंग और पोस्टर लग चुके हैं. कई होर्डिंग पर सीएम की तस्वीर लगी है. इसी को लेकर रांची सांसद और रांची नगर निगम कि मेयर आशा लकड़ा ने नाराजगी जताई है. सांसद संजय सेठ ने कहा ये उचित प्रतीत नहीं होता है, क्योंकि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होने के साथ जी-20 के इस इवेंट के अध्यक्ष भी हैं. उनकी तस्वीर होर्डिंग पर होनी ही चाहिए थी. मेयर आशा लकड़ा ने कहा झारखंड का गौरव बढ़ा, लेकिन अब होर्डिंग और पोस्टर से उनकी तस्वीर गायब कर सीएम गलत संदेश दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें- बेटी">https://lagatar.in/mothers-bier-got-up-before-daughters-doli-happiness-of-marriage-turned-into-mourning/">बेटी

की डोली से पहले उठ गई मां की अर्थी, मातम में बदली विवाह की खुशियां

जी 20 की आधिकारिक वेबसाइट से झारखंड का नाम गायब 

`वसुधैव कुटुम्बुकम` थीम के साथ भारत जी-20 कि अध्यक्षता कर रहा है. 2 मार्च को झारखंड कि राजधानी रांची में जी-20 कि बैठक होनी है. इसे लेकर पूरी रांची शहर सजधज कर तैयार है. विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है, लेकिन जी-20 इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट में इवेंट्स वाले शहरों से रांची का नाम गायब है. साथ ही इवेंट्स कैलेंडर में भी रांची में होने वाली बैठक का जिक्र नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही