Search

जी-20 समिट: तीन जगहों पर प्रतिनियुक्त रहेंगे चिकित्सक और एंबुलेंस

Ranchi: जी-20 समिट के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रेडिशन ब्लू होटल और पतरातू रिसोर्ट, रामगढ़ में 108 एंबुलेंस और चिकित्सकों का दल मौजूद रहेगा. सिविल सर्जन रांची ने 108 एंबुलेंस के प्रबंधक के साथ रिम्स, मेदांता अस्पताल और मेडिका प्रबंधन को पत्र लिखा है. सिविल सर्जन ने निर्देश दिया है कि रिम्स के चिकित्सकों की टीम एयरपोर्ट में, मेडिका के चिकित्सक होटल रेडिशन ब्लू में और मेदांता के पतरातू रिसोर्ट में मौजूद रहेंगे. संबंधित प्रबंधन ने डॉक्टर और कर्मियों के साथ एंबुलेंस चालक का पूरा ब्यौरा 27 फरवरी तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. इसे भी पढ़ें-जिला">https://lagatar.in/assets-worth-five-crores-distributed-in-district-legal-camp-qazi-will-not-get-illiterate-grooms-married/">जिला

विधिक शिविर में बांटी गई पांच करोड़ की परिसंपत्ति, अनपढ़ दूल्हों का निकाह नहीं कराएंगे काजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp