Search

 
 
 

जी-20 शिखर सम्मेलन : सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को दिया जा रहा एक दिवसीय प्रशिक्षण

 
Ranchi : राजधानी में मार्च के पहले सप्ताह में जी-20 शिखर सम्मेलन की दो बैठकें होनी है. इसे लेकर झारखंड पुलिस तैयारी में जुट गई है. इस बैठक के दौरान दूसरे देश से आने वाले प्रतिनिधियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक ना हो इसे लेकर गुरुवार को डोरंडा स्थित जैप 1 के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में पुलिस कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ये प्रशिक्षण दिन के 10:00 बजे से शुरू होकर शाम के 5:00 बजे तक चलेगी. इस दौरान एडीजी अभियान संजय लाटकर, डीआईजी अनीश गुप्ता, एसएसपी किशोर कौशल समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित है. इसे भी पढ़ें - वैलेंटाइन">https://lagatar.in/girls-spilled-pain-on-valentines-week-letter-written-to-deputy-cm-tejashwi-yadav-said-current-affairs-are-stuck-in-the-age-of-affair/">वैलेंटाइन

वीक पर युवती का छलका दर्द, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लिखा पत्र, कहा- अफेयर की उम्र में करेंट अफेयर रट रहे

दिल्‍ली से आयी केंद्रीय टीम ने लिया तैयारियों का जायजा

पिछले सप्ताह दिल्ली से आयी केंद्रीय टीम ने झारखंड मंत्रालय में झारखंड के वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के साथ बैठक कर जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियाें की जानकारी ली. यहां पर्यटन स्थल की सुरक्षा से लेकर जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के ठहरने तक के पुख्ता इंतजाम होंगे. पिछले कई दिनों से रांची व आसपास के पर्यटन स्थल जैसे प्रमुख लेक, जलप्रपात, पार्क आदि का अधिकारी जायजा ले चुके हैं. केंद्रीय टीम के सदस्यों ने भी रांची व आसपास के पर्यटन स्थलों का जायजा लिया है और अधिकारियों के साथ सुरक्षा व ठहरने के मसले पर बैठक की है. इसे भी पढ़ें - देश">https://lagatar.in/for-the-first-time-in-the-country-trans-couple-gave-birth-to-a-child-kerala-health-minister-congratulated/">देश

में पहली बार ट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म, केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही