Search

 
 
 

G-20 समिट : 7 से 10 सितंबर तक भारत में रहेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन

 
New Delhi : जी-20 शिखर सम्मेलन सितंबर में भारत में होने वाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इसमें भाग लेंगे. वे 7 से 10 सितंबर तक भारत में रहेंगे. जून में पीएम मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वाइडेन ने कहा था कि वे भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन की प्रतीक्षा कर रहे हैं. भारत 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. इसने 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता संभाली और देश भर में कई बैठकों की मेजबानी कर रहा है. 110 से अधिक देशों के 12,300 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ भारत की अध्यक्षता में व्यक्तिगत भागीदारी किसी भी जी-20 देश द्वारा अब तक की सबसे बड़ी मेजबानी है.

तीन दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले महीने वाले जी 20 समिट के चलते आठ से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. जी 20 समिट के कारण दिल्ली में एमसीडी कार्यालयों सहित सभी स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के प्रस्ताव वाली फाइल को मुख्य सचिव नरेश कुमार के द्वारा सीएम केजरीवाल के पास भेजा गया था. मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद उसे उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा.
इसे भी पढ़ें – 8">https://lagatar.in/ranchi-university-inter-college-hockey-tournament-from-8th-september-at-simdega/">8

सितंबर से सिमडेगा में रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही