Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जी20 घोषणापत्र पीएम मोदी और उनकी टीम की कूटनीतिक सफलता : यूएनजीए अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
UN : संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने जी20 के घोषणापत्र को प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम की कूटनीतिक सफलता करार दिया है. कहा कि भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में जारी साझेदारी का ठोस संयुक्त बयान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम के राजनयिक कौशल और निपुणता का प्रमाण है.                                                 ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जी20 शिखर सम्मेलन के शानदार नतीजे के लिए भारत को बधाई  

फ्रांसिस ने यहां एक विशेष साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, सबसे पहले मैं जी20 शिखर सम्मेलन के शानदार नतीजे के लिए भारत सरकार और वहां के लोगों को बधाई देता हूं. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम के कूटनीतिक कौशल और निपुणता का प्रमाण है कि वे साझेदारी का एक ठोस संयुक्त बयान जारी करने में जी20 के सदस्य देशों को एक साथ रखने में सक्षम रहे, जो निश्चित रूप से हमारे लिए आवश्यक था.

हमें एकजुटता बनाने की जरूरत है :  फ्रांसिस 

फ्रांसिस ने इस महीने 78वें सत्र के लिए 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र निकाय के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका ग्रहण की. उन्होंने कहा, हमें एकजुटता बनाने की जरूरत है, हमें सहयोग की जरूरत है, हमें अपनी चुनौतियों के प्रति एक समाधानकारी दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है और इन सभी चीजों को घोषणापत्र में स्थान दिया गया है. भारत ने राजधानी दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की मेजबानी की. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल थे.

भारत ने शिखर सम्मेलन में  बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल की

जी20 अध्यक्ष के रूप में भारत ने शिखर सम्मेलन में नयी दिल्ली घोषणापत्र (नयी दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन) को अपनाने के साथ एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल की. इस घोषणा पत्र में यूक्रेन युद्ध का जिक्र नहीं है, बल्कि वहां समग्र और स्थायी शांति स्थापित करने की बात कही गयी है. इसमें आह्वान किया गया है कि हर देश अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करते हुए दूसरे देश की क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता एवं अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करेंगे ताकि शांति व स्थिरता की सुरक्षा हो सके.

भारत संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में एक प्रमुख खिलाड़ी है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वन फैमिली सत्र से पहले शिखर सम्मेलन के पहले दिन तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपनी टिप्पणी में कहा था, हमें अभी अच्छी खबर मिली है. हमारी टीम की कड़ी मेहनत और आप सभी के समर्थन के कारण नयी दिल्ली जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की घोषणापत्र पर सहमति बनी है. संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका पर फ्रांसिस ने जोर देकर कहा कि देश संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में एक प्रमुख खिलाड़ी है, एक गतिशील बढ़ते बाजार के साथ दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है और तेजी से एक तकनीकी नेता के रूप में उभर रहा है.

भारत असाधारण भूमिका निभाता है

उन्होंने कहा कि भारत असाधारण भूमिका निभाता है, अक्सर ग्लोबल साउथ के देशों को एक साथ लाता है और वह न केवल दक्षिण बल्कि अंतर-सांस्कृतिक, अंतर-क्षेत्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर बदलाव लेकर आया है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के साथ-साथ विकास के मुद्दों, भूख से निपटने और टीके की उपलब्धता में भारत द्वारा किये गये महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया. उन्होंने दुनिया भर में टीके वितरित करने में भारत की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला और इसे मानवता और अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के लिए भारत द्वारा दिया गया एक अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान बताया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही