Ramgarh : G20 शिखर सम्मेलन में आने वाले जी 20 देशों से कई डेलिगेट्स 3 मार्च को रामगढ़ के पतरातू लेक रिसॉर्ट आएंगे. इसको लेकर मंगलवार को डीसी माधवी मिश्रा तैयारियों का जायजा लेने पतरातू पहुंची. इस दौरान उनके साथ एसपी पीयूष पांडे और एसडीओ मोहम्मद जावेद हुसैन भी मौजूद थे. डीसी-एसपी ने तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में अधिकारियों को डेलिगेट्स के आने के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने एवं सड़क के अगल-बगल किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अविलंब रूप से हटाने का निर्देश दिया. पतरातू लेक रिसॉर्ट के निरीक्षण के क्रम में डीसी-एसपी ने डेलिगेट्स के स्वागत के लिए बनाई गई योजना की विस्तार से संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली. वहीं उन्होंने अधिकारियों को सजग रहकर हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/28rc_m_135_28022023_1.jpg"
alt="" width="1246" height="541" /> मौके पर डीसी-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, दंडाधिकारियों/पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं उनके माध्यम से सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा- निर्देश अधिकारियों को दिए. इस दौरान डीसी ने 3 मार्च के लिए जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा जारी संयुक्त जिला आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए. जानकारी के अनुसार 3 मार्च की सुबह 10:00 बजे विदेशी डेलिगेट्स पतरातू लेक रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां सभी विदेशी मेहमानों का झारखंड की परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके बाद डेलिगेट्स लेक रिसॉर्ट में बन रहे शिल्पग्राम का भ्रमण करेंगे. यहां कुल 24 स्टॉल लगाए जा रहे हैं. स्टालों में झारखंड के लोक कला व लोक संस्कृति से जुड़े वस्त्र ,आभूषण सहित सजावट की सामग्री आदि उपलब्ध रहेंगे साथ ही झारखंड के लोक नृत्य छऊ व पाईका का आनंद लेंगे. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-lobin-reached-the-assembly-with-a-stiletto-said-hemant-government-does-not-listen-to-us/">बजट
सत्र : बहंगी लेकर विधानसभा पहुंचे लोबिन, कहा- हेमंत सरकार हमारी नहीं सुनती [wpse_comments_template]

Leave a Comment