Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढवा : डंडई में कृषक चौपाल का आयोजन, दी गयी जानकारी

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar  Garhwa :  गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार  को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग गढ़वा के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय कृषक चौपाल का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ 20 सूत्री अध्यक्ष क्यामुद्दीन अंसारी, बीडीओ सोमा उरांव, सीओ चोनाराम हेंब्रम, बीटीएम अजय साहू, उप प्रमुख आनंद प्रकाश, मंडल प्रभारी पंकज विश्वकर्मा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष भोला राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. तत्पश्चात बीटीएम अजय साहू ने सभी को बुके देकर स्वागत किया. हैदरनगर:">https://lagatar.in/haidernagar-volleyball-match-match-in-police-station-premises/">हैदरनगर:

थाना परिसर में वॉलीबॉल मैच का आयोजन, रोमांचक रहा मुकाबला इस मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज हमारे किसान भाई पुरानी विधि को छोड़ खेती करने के आधुनिक तरीके को अपनाकर खेती करें ताकि फसलों की अच्छी पैदावार हो सके. जिससे किसानों को उनकी मेहनत के अनुसार अच्छा मुनाफा मिल सके.आज कृषक चौपाल में जो भी बातें बताई जाएंगी उन सभी को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उस पर अमल करें और इसका लाभ जरूर उठाएं. वही बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है. आज भी देश के 70 प्रतिशत आबादी कृषि कार्य पर निर्भर है. कृषि कार्य के क्षेत्र में सरकार के द्वारा क्रांति के रूप में सुधार लाया जा रहा है. जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं. रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-brainstorming-on-making-dpr-for-running-city-bus-in-ppp-mode/">रांची

नगर निगम : पीपीपी मोड में नगर बस चलाने का डीपीआर बनाने पर मंथन मौके पर बीटीएम अजय साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बूंद बूंद टपक सिंचाई योजना,मंचिग प्रणाली योजना, सोवायल हेल्थ कार्ड, पीएम किसान योजना के लाभुकों को केसीसी ऋण, स्ट्रॉबेरी खेती सहित समेकित कृषि प्रणाली के बारे में जानकारी दी. साथ ही बताया कि झारखंड सरकार द्वारा किसानों के लिए कॉल सेंटर का भी उद्घाटन किया गया है.जिसका टोल फ्री नंबर 1800123136 है तथा लैंडलाइन नंबर 0651-7122712, एवं व्हाट्सएप नंबर 8797891222 है. जिस पर किसान बात कर अपनी समस्याओं का हल कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-chariot-is-spreading-information-to-the-people-by-roaming-around-distribution-of-masks-is-being-done/">पलामू

: घूम-घूम कर लोगों तक जानकारी पहुंचा रहा है रथ, मास्क का हो रहा है वितरण

वैज्ञानिक तरीके से कृषि कार्य होने से उपज में वृद्धि

समाजसेवी पंकज विश्वकर्मा ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से कृषि कार्य होने से किसानों को उपज में वृद्धि हुई है. पूर्ववर्ती विधि से कृषि कार्य होने से किसानों को साल भर का भोजन नसीब नहीं हो पा रहा था.उन्होंने किसानों को अपने खेतों की मिट्टी जांच कर ही कृषि कार्य करने की बात कही. साथ ही किसानों को कहा कि जब किसान आत्मनिर्भर होंगे तो निश्चित रूप से मेरा देश बदलेगा. यह कार्यक्रम किसानों के लिये वरदान साबित होगा. कार्यक्रम में किसानों का हौसला को बढ़ाने के लिए क्विज का आयोजन कर सही उत्तर बताने वाले किसानों को कलम देकर पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, प्रभारी जफर इकबाल, किसान मित्र महेंद्र प्रसाद, बलराम सिंह, कमलेश प्रजापति, रामाधार यादव, मुखलाल ठाकुर सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही