Nagpur : अफसरों से मैं हमेशा कहता हूं कि आपके कहने के अनुसार सरकार काम नहीं करेगी. आपको सिर्फ जी सर कहना है. आपको वही चीजें लागू करनी होंगी जो, हम (मंत्री) कह रहे हैं. सरकार हमारे अनुसार चलेगी. खबर है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार, 9 अगस्त को नागुपर में नौकरशाही पर करारा हमला बोलते हुए यह बात कही. गडकरी का (अफसरों से) कहना था कि मंत्री आपके हिसाब से नहीं, बल्कि आप मंत्रियों के हिसाब से काम करेंगे.
बोले गडकरी, ब्यूरोक्रेट्स से हमेशा कहता हूं, सरकार आपके हिसाब से नहीं, हमारे अनुसार चलेगी
Last Updated: Aug 10, 2022 12:00 AM (IST)