Search

 
 
 

गडकरी ने कहा, मेरे बेटे राजनीति में नहीं, यदि आना चाहते हैं तो जमीनी स्तर पर काम करना होगा, पोस्टर चिपकाने होंगे...

 
Nagpur : नागपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार घोषित केंद्रीय मंत्री (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री) नितिन गडकरी ने कहा कि अगर उनके बेटे राजनीति में आना चाहते हैं, तो पहले उन्हें जमीन पर जाकर काम करना होगा. हालांकि गडकरी ने कहा कि उनका कोई बेटा राजनीति में नहीं है.                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

          नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मैंने अपने बेटों से कहा है कि यदि तुम्हें राजनीति में आना है तो पहले पोस्टर चिपकाओ... दीवारों पर रंग लगाओ. लोगों के बीच जाओ. नितिन गडकरी का कहना था कि मेरी राजनीतिक विरासत किसी और का नहीं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का अधिकार है. मेरे नाम पर मेरे बेटे राजनीति में नहीं आ सकते.

भाजपा ने नितिन गडकरी को नागपुर संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है

भाजपा ने नितिन गडकरी को नागपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है. श्री गडकरी शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में विभिन्न मुद्दों सहित अपनी योजनाओं के बारे में बात कर रहे थे. इस क्रम में उन्होंने कहा, मैं लोगों से मिलना जारी रखना चाहता हूं. सार्वजनिक जीवन में लोगों से मिलना, उनकी मदद करना जरूरी है. गडकरी ने कहा कि वह स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सेवा कार्य जारी रखना चाहते है. जितना भी संभव हो सके, समाज की सेवा करना चाहते हैं.

गडकरी ने कहा, वे पोस्टर, बैनर और प्रलोभन में विश्वास नहीं करते

गडकरी ने कहा कि अपने चुनाव अभियान के तहत वह हर घर, हर व्यक्ति और हर दिल तक पहुंचने की कोशिश करेंगे.. गडकरी ने कहा, वे पोस्टर, बैनर और प्रलोभन में विश्वास नहीं करते. मैं लोगों से मिलूंगा, उनसे बात करूंगा और उनका आशीर्वाद मांगूंगा. कहा कि वे लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम करना जारी रखना चाहेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही