Search

 
 
 

Ranchi News: ओटीसी ग्राउंड में गजराज पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Ranchi News: गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है. पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है.
 
पूजा पंडाल का उद्घाटन

Ranchi News: रांची के ओटीसी ग्राउंड में श्री गजराज पूजा समिति की ओर से गणेश पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. पूजा को लेकर समिति की ओर से आकर्षक ढोलक थीम पर पंडाल तैयार किया गया है, जहां भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई.

इसे भी पढ़ें: 

गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति के सदस्य मौजूद रहे. पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिससे पूजा स्थल का माहौल भक्तिमय नजर आया.

 

गणेश पूजा के लिए बनाए गए पंडाल का उद्घाटन श्री गजराज पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आदित्य विक्रम जायसवाल, गोपाल शरण सिंह और दीपक ओझा ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के बाद भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई.

 

इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है. पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

 

कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह, संयोजक बंटी सिंह राजपूत और सचिव प्रणव सिंह समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे. समिति के सदस्यों ने पूजा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही