Search

 
 
 

गाल टेस्ट: पहले टेस्ट में पाकिस्तान की 4 विकेट से जीत, अब्दुल्ला शफीक की शानदार पारी

 
Colombo: अब्दुला शफीक की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 4 विकेट से मात दे दी. पाकिस्तान की यह टेस्ट में दूसरी सबसे ज्यादा रनों को चेज करके मैच जीता था. वैसे, पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 377 रन का पीछा करते हुए जीत दर्ज करने का कमाल पहले कर चुका है. जो टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत है. साल 2015 में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पाल्लेकेले टेस्ट मैच में 382 रन बनाकर मैच को जीता था. अब गाले टेस्ट मैच में अब्दुल्ला शफीक ने शतकीय पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिला दी. शफीक ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक ठोका और 158 रन बनाकर नाबाद रहे. बता दें कि श्रीलंका ने पाकिस्तान को जीत के लिए 342 रन का टारगेट दिया था. पाकिस्तान की दूसरी पारी में शफीक के अलावा बाबर आजम ने 55 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 74 गेंद पर 40 रन बनाए थे. इसे भी पढ़ें-दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-high-courts-comment-if-you-cannot-pay-service-charge-then-do-not-go-to-the-restaurant-ccpas-guideline-continues-to-be-banned/">दिल्ली

हाई कोर्ट की टिप्पणी, सर्विस चार्ज नहीं दे सकते तो रेस्टोरेंट में ना जायें, CCPA की गाइडलाइन पर रोक जारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/bbbb-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

पाकिस्तान बनी पहली टीम

बता दें कि पाकिस्तान की टीम टेस्ट क्रिकेट की पहली ऐसी टीम है जिसने गाले में 300 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की है. टेस्ट मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. श्रीलंकाई टीम ने पहले खेलते हुए 222 रन बनाए थे जिसमें चांदीमल ने सबसे ज्यादा 76 रन की पारी खेली थी. इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में बाबर के शतक के दम पर 218 रन ठोके थे. वहीं, दूसरी पारी में श्रीलंका ने 337 रन बनाए. जिसके कारण पाकिस्तान के 342 रन का लक्ष्य मिला. श्रीलंका की दूसरी पारी में कुसल मेंडिल ने 76 और चांदीमल ने 94 रन बनाए थे.

2 टेस्ट मैचों की सीरीज में पाक 1-0 से आगे

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने पांच विकेट लेकर श्रीलंकाई पारी ज्यादा बढ़त बनाने से रोक दिया था. बाद में पाकिस्तान ने टेस्ट मैच के पांचवें दिन 6 विकेट पर 344 रन बनाकर टेस्ट मैच को जीत लिया. जीत के साथ ही पाकिस्तान 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है. इसे भी पढ़ें-नक्सल">https://lagatar.in/companies-are-not-getting-insurance-85191-soldiers-officers-state-engaged-in-anti-naxal-campaign/">नक्सल

विरोधी अभियान में लगे राज्य के 85191 जवानों-अधिकारियों की बीमा के लिए नहीं मिल रही कंपनियां
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/bbb-2-2.jpg"

alt="" width="640" height="360" />

अब्दुल्ला शफीक का रिकॉर्ड

बता दें कि अब्दुल्ला शफीक टेस्ट मैच की चौथी पारी में 400 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले दुनिया के पांचवें और पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. शफीक से पहले बाबर ने भी यह कमाल किया है. इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान की दूसरी पारी में शफीक ने नाबाद 158 रन बनाए जिसमें उन्होंने 408 गेंद का सामना किया. वहीं, माइक एथरटन. हर्बर्ट सटक्लिफ और सुनील गावस्कर भी टेस्ट क्रिकेट में यह कमाल कर चुके हैं.इसके अलावा शफीक पहले 6 टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज भी बने हैं. उन्होंने जावेद मियांदाद के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही