Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : 16 जंगली हाथियों ने मिर्गीटांड़ में 14 किसानों की फसलों को रौंदा

Advertisement
Advertisement
Galudih(Prakash Das) : सोमवार की रात 11 बजे से 2 बजे तक घाटशिला प्रखंड के बाघुड़िया पंचायत अंतर्गत मिर्गीटांड़ गांव में 16 हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. गांव के पास रात में डेरा डालकर 14 किसानों के धान की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया. क्षेत्र में वन कर्मियों के लाख प्रयाय करने के बाद भी हाथियों का उत्पात कम नहीं हो रहा है. मंगलवार को भी हाथियों के झुंड ने किसानों के फसलों को बर्बाद कर दिया. इससे जंगल के किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले ग्रामीण दहशत में हैं. ग्रामीण हाथियों को खदेड़ने में जुटे हुए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का उत्पात आबादी की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों को हाथी भगाने के लिए वन विभाग से लाइट आदि कुछ नहीं दिया गया है. ग्रामीणों द्वारा वनपाल को इसकी सूचना दी गई है. सूचना मिलते ही मुखिया पबिता सिंह ने किसानों के साथ खेतों का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-pds-dealers-got-ration-for-july-in-august-the-dealers-accused-the-warehouse-in-charge-of-manipulation/">आदित्यपुर

: पीडीएस डीलरों ने गोदाम प्रभारी पर लगाया हेराफेरी का आरोप

इन किसानों की फसलों को किया बर्बाद

लखन किस्कु, मतिलाल किस्कु, राम किस्कु, सुनील किस्कु, सुराई किस्कु, धानो किस्कु, जगदीश किस्कु, लुसु किस्कु, सुरेन्द्र  किस्कु, सुशील किस्कु, परान हेम्ब्रम, बिशु हेम्ब्रम, शुरू मार्डी, रेहती किस्कु आदि. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही