Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : कृषि विज्ञान केंद्र दारिसाई में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 16 वीं बैठक आयोजित

Galudih : घाटशिला प्रखंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र दारिसाई में बुधवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 16वीं बैठक आयोजित हुई. कार्यक्रम की शुरुआत जिला कृषि पदाधिकारी राजीव मिश्रा तथा वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. इसमें विगत वर्ष में किए गए कार्यो की समीक्षा की गई, साथ ही 2022-23 के लिए कई योजनाएं बनाई गई. बैठक में  किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें स्वावलंबी बनाने पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/jamshedpur-government-has-increased-the-problems-of-women-arpana-guha/">चाईबासा

: कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
[caption id="attachment_349998" align="aligncenter" width="552"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/galudih-krishi-2.jpeg"

alt="" width="552" height="368" /> सभी को संबोधित करतीं डॉ आरती बिना एक्का[/caption] बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी राजीव मिश्रा ने कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका के बारे में सभी को बताया. उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक खेती किसानों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाती है. वहीं डॉ आरती बीना एक्का, भूषण प्रसाद सिंह, गोन्द्रा मार्डी द्वारा कृषि से संबंधित विभिन्न नए प्रयोगों के बारे में किसानों को बताया गया. 2021-22 का रिपोर्ट के अनुसार पिछले अनुसंधान का परिणाम पेश किया गया. इस कार्यक्रम में ऑनलाइन के माध्यम से भी कई वरिष्ठ वैज्ञानिक जुड़े थे. पटमदा, धालभूमगढ़, डुमरिया आदि जगहों से आये किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया. मौके पर गोन्द्रा मार्डी, भूषण प्रसाद सिंह, प्रदीप मिश्रा, देवाशीष महतो सह अन्य कई वैज्ञानिक उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही