Search

 
 
 

गालूडीह : दारिसाई सबर बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 23 सबरों की हुई जांच

 
Galudih : बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई सबर बस्ती में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें करीब 23 सबरों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई. उन्हें आवश्यक दवाइयां भी दी गईं. शिविर में अनुमंडल अस्पताल से आये चिकित्सकों के ने जांच की. स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष्मान भारत योजना से वंचित सभी सबरों का स्वास्थ्य बीमा कार्ड निर्गत किया गया. बता दें कि दारिसाई सबर बस्ती के सबरों की स्थिति बहुत ही दयनीय है. बस्ती के ज्यादातर सबर टीबी बीमारी से पीड़ित हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-truck-crashed-after-hitting-a-mountain-on-barajamda-chhotanagara-main-road/">किरीबुरु

: बड़ाजामदा-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर ट्रक पहाड़ से टकराकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त
झारखंड के लुप्तप्राय आदिम जनजाति सबर खतरे में है. खतरा इसलिए बड़ा है कि इनकी बची-खुची आबादी 45 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दे रही है. इससे ये इशारा साफ मिल रहा कि सबर जनजाति अपनी पूरी जिंदगी भी नहीं जी पा रहे हैं. कम उम्र में ही वे गंभीर बीमरी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं. विभाग उनकी जान बचाने में नाकाम है, जबकि उनके लिए सरकार की तरफ से करोड़ों रुपये खर्च कर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही