Search

 
 
 

गालूडीह : थाना परिसर में लगाए गए 30 फलदार पौधे

 
Galudih (Prakash Das) : गालूडीह थाना परिसर में रविवार को पौधरोपण किया गया. इसमें थाना परिसर में 30 फलदार पौधे लगाए गए. पौधरोपण के बाद थाना प्रभारी रोशन खाका ने कहा कि आज संकल्प लेते हैं कि हम सभी ज्यादा नहीं तो कम से कम एक पेड़ जरूर लगायेंगे. अपने लिए ना सही अपने परिवार की सुरक्षा के लिए, ताकि उन्हें शुद्ध हवा मिले. साथ ही हमारी धरती फिर से हरी-भरी नजर आये. हमारे द्वारा लगाये गए एक-एक पेड़ का आनंद ले सकें और हमें शुद्ध वातावरण मिले. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Galudih-Thana-Plantetion-1.jpg"

alt="" width="1024" height="768" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-javipra-shopkeepers-are-making-disturbances-in-giving-ration-the-councilor-surrounded-the-beneficiary-union-shopkeeper/">आदित्यपुर

: जविप्र दुकानदार राशन देने में कर रहे हैं गड़बड़ी, पार्षद ने लाभुकों संघ दुकानदार को घेरा
वहीं महुलिया पंचायत समिति सदस्य शीला गोप ने कहा कि हम सभी को पता है कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पतालों में कितने लोगों की तड़प-तड़प कर जान चली गई थी. सभी जानते हैं कि ऑक्सीजन का स्रोत कहां से आता है. फिर भी हम हरे वृक्ष को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं. इसके कारण पर्यावरण पूरी तरह असंतुलित हो गया है. मौके पर थाना प्रभारी रोशन खाका, पंसस शीला गोप सह गालूडीह थाना के अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही