Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : बड़ाखुर्शी पंचायत भवन में मनाया गया आजादी का 75वां अमृत महोत्सव

Galudih : बड़ाखुर्शी पंचायत भवन में मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आइकॉनिक वीक मनाया गया. इसके साथ ही पंचायत कार्यकारणी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता मुखिया हरिपद सिंह ने की. इस दौरान पंचायत सचिव रमेश चंद्र महतो ने कहा कि पंचायत में हर संभव विकास किया जाएगा. राशि प्राप्त होते ही सभी वार्ड में योजनाओं का संचालन किया जाएगा. साथ ही अधूरे कार्य को अविलंब पूरा किया जाएगा. बैठक में पंचायत भवन में सभी पुराने प्रतीक चिन्ह को हटा कर झारखंड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रतीक चिन्ह को पंचायत भवन में पेंट करने का भी निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-devotees-worship-mother-vipadtarini-for-happiness-prosperity/">पटमदा

: सुख, समृद्धि के लिए भक्तों ने की मां विपदतारिणी की पूजा

आइकॉनिक वीक में दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

मुखिया हरिपद ने बताया कि चार जुलाई से 10 जुलाई तक आइकॉनिक वीक मनाया जा रहा है. इसमें मनरेगा, पीएम आवास, केसीसी, जेएसएलपीएस, पेंशन, 15 वित्त आयोग की योजनाओं की जानकारी व अन्य सरकारी सेवा अथवा सुविधाओं यथा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा. वहीं, जागरुकता हेतु स्कूलों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी. साथ ही देश के हित में योगदान देने वाले शहीदों की स्मृति में पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन कराया जाएगा. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-no-mobile-toilet-for-women-in-mausi-bari-mela-area-yet/">सरायकेला

: मौसी बाड़ी मेला क्षेत्र में महिलाओं के लिए अब तक नहीं लगा चलंत शौचालय

14 जुलाई को विशेष ग्राम सभा का किया जाएगा आयोजन

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फिर से उक्त विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी. हर घर नल योजना, हरा भरा ग्राम, EVM, आत्मनिर्भर गांव जैसे विषयों पर विशेष रूप से चर्चा व आवश्यकता अनुसार कुछ विशेष योजनाओं को सूचीबद्ध किया जाएगा. बैठक में मुखिया हरिपद सिंह, पंचायत सचिव रमेश चंद्र महतो, मनरेगा सेवक प्यारेलाल महतो, उप मुखिया लालमोहन रजक, सभी वार्डो के वार्ड सदस्य सह ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gang-rape-with-minor-girl-after-entering-bathroom/">जमशेदपुर

: बाथरूम में घुसकर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही