Search

 
 
 

गालूडीह : रात में सोये युवक को बिस्तर पर जहरीले सांप ने काटा, मौत

 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Galudih-Snaik.jpg"

alt="" width="1600" height="737" /> Galudih( Prakash Das) : गालूडीह थाना क्षेत्र में सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई. मौत से घर में कोहराम मच गया. देर रात बिस्तर पर सोते समय युवक को जहरीले सांप ने काट लिया था. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले गए. मामला गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत अंतर्गत चुड़िन्दा गांव की है. हीरालाल महतो और पार्वती महतो का 17 वर्षीय बेटा विकास महतो सोमवार देर रात बिस्तर पर सो रहा था. रात में जहरीले सांप ने उसके शरीर पर काट लिया. काटने का एहसास होने पर युवक घबराकर नींद से जागा. रोशनी जलाकर देखा तो बिस्तर पर जहरीला सांप घूम रहा था. फिर हीरालाल महतो और विकास महतो ने सांप को मार कर जला दिया. रात के करीब दो बजे विकास महतो उल्टी करने लगा. इसके बाद उसे परिवार वालों ने अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Galudih-Snaik-1.jpg"

alt="" width="1032" height="502" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rain-sawai-kirtan-darbar-at-telco-gurdwara-on-23rd-july/">जमशेदपुर

: टेल्को गुरुद्वारा में रैन सवाई कीर्तन दरबार 23 जुलाई को
वहां डॉक्टर ने इंजेक्शन दिया और बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया. टीएमएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया. हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. फिर परिवार वाले युवक को पटमदा के एक ओझा के पास ले गये. ओझा ने बताया युवक मर चुका है. परिवार वाले युवक को घर ले आए. सुबह गांव वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. फिर गालूडीह पुलिस पहुंची. घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए झाड़फूंक कराने की बात कही. कई घंटे पुलिस खड़ी रही. फिर पोटका गांव निवासी नगेन महतो  ओझा को बुलाया और झाड़-फूंक किया गया. मगर कई घंटे बाद भी ओझा युवक जिंदा नहीं कर पाया. फिर युवक को गालूडीह पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर भेज दिया. युवक आसनबनी कॉलेज में इंटर फाइनल इयर का विद्यार्थी था. वहीं घटना की जानकारी लेने घाटशिला विधायक रामदास सोरेन तथा जिला परिषद सुभाष सिंह भी मौके पर पहुंचे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही