Search

 
 
 

गालूडीह : आदर्श मध्य विद्यालय ने पूर्व छात्रा को किया सम्मानित

 
Galudih (Prakash Das) : अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन और कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 15-16 जुलाई को किया था. इस प्रतियोगिता में झारखंड से लगभग 75 कराटेकारों ने भाग लिया था. इसका नेतृत्व झारखंड स्टेट कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव नागेश्वर राव ने किया था. आदर्श मध्य विद्यालय गालूडीह की पूर्व छात्रा रीता मुंडा ने  प्रतियोगिता में भाग लिया था. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-celebrations-in-nirsa-with-the-swearing-in-of-president-draupadi-murmu/">धनबाद:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण के साथ निरसा में जश्न का माहौल
प्रतियोगिता में रीता मुंडा ने कांस्य पदक प्राप्त किया है. इस प्रतियोगिता में विजेता हुए कराटेकार को आदर्श मध्य विद्यालय के एसएमसी के अध्यक्ष रतन गिरी, सदस्य सह महुलिया  पंचायत के उपमुखिया कपिल शर्मा, प्रधानाध्यापिका शिप्रा दत्त, स्कूल के सभी शिक्षकगण, मनोज झा, सुनीति तापनो, प्रियतमा मंडल, पायल सरकार, अनीता महतो ने सोमवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विजेता रीता मुंडा के कोच सेंसई प्रियब्रत दत्ता भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही