Search

 
 
 

गालूडीह : सबकी योजना-सबका विकास अभियान के तहत पंचायत का होगा सर्वांगीण विकास

 
Galudih (Prakash Das) : महूलिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह में सबकी योजना-सबका विकास अभियान के तहत बाल एवं महिला सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई. महिलाओं एवं बच्चों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर उसे दूर करने की नीति पर भी विचार विमर्श हुआ. मुखिया नेहा सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से योजनाओं के चयन हेतु ग्राम सभा करने का निर्देश जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-statement-on-closed-envelope-seems-one-sided-and-undemocratic-salkhan-murmu/">जमशेदपुर

: बंद लिफाफे पर वक्तव्य एकतरफा व अलोकतांत्रिक लगता है- सालखन मुर्मू

पंचायत प्रतिनिधियों ने रखे अपने-अपने विचार 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया नेहा सिंह, पंसस शीला गोप उपमुखिया कपिल देव शर्मा, आंगनबाड़ी केंद्र कालीमाटी दो के सेविका सम्पा दत्ता, वार्ड सदस्य सेफली मुर्मू और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सोनामुनी मुर्मू उपस्थित थी. सभा का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक साजिद अहमद ने किया. उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने बातों को रखते हुए सबकी योजना सबका विकास अभियान 22 के तहत योजना चयन हेतु ग्राम सभा के पूर्व बाल सभा और महिला सभा पर विचार रखे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही