Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए निकाली गई जागरुकता रैली

Advertisement
Advertisement
Galudih(Prakash Das) : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्र सरकार के निर्देश पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा झंडा लगाया जाएगा. इस अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जय मां सरस्वती सखी मंडल महिला समूह ने जागरुकता रैली निकाली.  रैली गिधिबिल से निकलकर बागालडीह होते हुए बड़ाखुर्शी पंचायत भवन पहुंचा. हाथ में तिरंगा झंडा लिए महिलाओं ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे, हर घर तिरंगा झंडा लहराएंगे आदि नारे लगाए. इसे भी पढ़ें :उपराष्ट्रपति">https://lagatar.in/vice-presidential-election-voting-begins-pm-modi-casts-his-vote/">उपराष्ट्रपति

चुनाव : मतदान शुरू, पीएम मोदी ने डाला वोट

सभी महिला समूह इस अभियान की सफलता में जुटी

इस अवसर पर महिला समिति के अध्यक्ष सुशांति प्रमाणिक ने कहा कि महिला संगठन की महिलाएं एक अभियान के रूप में घर-घर जाकर तिरंगा झंडा लगाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगी.  ग्रामीणों के घर तक तिरंगा झंडा पहुंचाने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी महिला समूह इस अभियान की सफलता में जुट जाएं। रैली में सुशांति प्रमाणिक, झूमा महतो, आदूरी प्रमाणिक, आशामनी महतो, सारती महतो, कल्वती प्रमाणिक, सिमती प्रमाणिक, मालती प्रमाणिक, बिनोती प्रमाणिक, कविता गोप, शर्मिला प्रमाणिक, बासंती देवी प्रमाणिक, शकुंतला प्रमाणिक, सुमित्रा महतो, पुष्पालता महतो आदि शामिल थीं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-his-supporters-came-out-on-the-road-in-protest-against-the-arrest-of-jairam-mahato/">आदित्यपुर

: जयराम महतो की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थक उतरे सड़क पर 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही