Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : भगवान जगन्नाथ, बलराम, बहन सुभद्रा की निकाली गई स्नान यात्रा

Advertisement
Advertisement
Ghaludih  : बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई गांव के नवकुंज मंदिर परिसर में मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ सुभद्रा और बलराम की स्नान यात्रा निकाली गई. 108 महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी के कुलियाना घाट पर पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा नवकुंज मंदिर पहुंची. इसके बाद रथयात्रा के पूर्व प्रभु जगन्नाथ का देव स्नान पूरी विधि विधान से संपन्न हुआ. देवी और देवताओं को कलश में लाए गए जल से स्नान कराया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-station-in-charge-came-out-on-the-road-drove-people-who-were-intoxicated/">आदित्यपुर

: थाना प्रभारी निकले सड़क पर, नशा कर रहे लोगों को खदेड़ा

एक जुलाई को भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी

गालूडीह प्राचीन रंकणी मंदिर के पुजारी सह संस्थापक विनय दास बाबाजी की देख रेख में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. मान्यता है कि भगवान को स्नान कराने के बाद उनकी तबियत खराब हो जाती है. रथयात्रा के दो दिन पहले तक प्रभु जगन्नाथ जी, सुभद्रा और प्रभु बलराम को काढ़ा देकर रथयात्रा के लिए उन्हें तैयार किया जाता है. फिर रथ यात्रा के दिन प्रभु श्रद्धालुओं को दर्शन देते है. पुजारी सुकदेव दास ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक जुलाई को मंदिर परिसर से भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. मौके पर सुकदेव दास, श्यामा पद दास, माथुर सिंह, निर्मल सिंह, गौर सिंह, मृणाल महतो, बादल महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-rudrabhishek-festival-organized-in-radha-krishna-temple-of-mahishad/">बहरागोड़ा

: महिषाड़ के राधा कृष्ण मंदिर में रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही