Search

 
 
 

गालूडीह : सत्संग मंदिर के बाहर से चोरी हुई बाइक, थाने में की गई लिखित शिकायत

 
Galudih :  गालूडीह नेशनल हाईवे के किनारे स्थित सत्संग मंदिर के गेट के बाहर से गुरुवार सुबह करीब नौ बजे एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या JH05BU-0572) को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. मोटरसाइकिल के मालिक सोमनाथ साधु गालूडीह के महुलिया निवासी ने बताया कि वह सुबह के समय हर दिन की तरह बाहर बाइक खड़ी कर मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना करने गये थे. बाहर लौटने पर देखा कि वहां मोटरसाइकिल नहीं है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-severe-lack-of-passenger-facilities-at-jagannathpur-bus-stop/">बहरागोड़ा

: जगन्नाथपुर बस पड़ाव पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव  

आसपास में पूछताछ भी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला

सोमनाथ ने बताया कि उसने आसपास में पूछताछ भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. घटना के बाद युवक द्वारा गालूडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है. सूचना पाकर थाना प्रभारी रोशन खाका द्वारा तत्काल बाइक जांच अभियान शुरू की गई है. समाचार लिखे जाने तक बाइक का कोई सुराग नहीं मिला है. इसे भी पढ़े : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-santosh-nag-munda-became-deputy-head-of-jagannathpur-panchayat/">जगन्नाथपुर

: संतोष नाग मुंडा बने जगन्नाथपुर पंचायत के उप मुखिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही