Search

 
 
 

गालूडीह : हादसे के बाद से बंद पड़ा बिरसा फन सिटी वाटर पार्क प्रशासनिक आदेश के बाद पुनः खुला

 
Galudih (Prakash Das) : दुर्घटना के बाद से बंद पड़ा गालूडीह क्षेत्र के बड़बिल गांव में संचालित बिरसा फन सिटी वाटर पार्क प्रशासन के आदेश के बाद गुरुवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया. अब पर्यटकों के मनोरंजन के लिए एक बार फिर से वाटर पार्क तैयार है. जिला उपायुक्त के आदेश के बाद घाटशिला के दंडाधिकारी जय प्रकाश मरमालि, एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, अंचल अधिकारी राजीव कुमार, गालूडीह थाना प्रभारी रोशन खाका वाटर पार्क पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fake-jmm-leader-tinku-gop-sent-to-jail-by-police-fir-even-on-real/">जमशेदपुर:

नकली झामुमो नेता टिंकू गोप को पुलिस ने भेजा जेल, असली पर भी एफआइआर
सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में वाटर पार्क का सील खोला गया. पार्क संचालक लखपति सिंह ने बताया कि बहुत जल्द फिर से यहां लोग पहुँच कर अपना व अपने परिवार का मनोरंजन कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि झारखंड, बंगाल तथा ओड़िसा से काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं. पर्यटकों को हर तरह की सुविधा एवं सुरक्षा दी जायेगी. इधर, वाटर पार्क खुलने से ग्रामीणों में भी काफी खुशी का माहौल है. इसका मुख्य कारण आस-पास के कई ग्रामीणों की रोजी-रोटी इसी वाटर पार्क के बाहर लगे दुकानों पर निर्भर है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-competitive-examination-is-being-prepared-for-students-in-kolhan-university/">जमशेदपुर

: कोल्हान विवि में छात्रों को नि:शुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की कराई जा रही है तैयारी

14 जून को नहाने के दौरान हुआ था हादसा

विदित हो कि बीते 14 जून को जमशेदपुर बागुनहातू का युवक जोनी कैवर्त अपने कुछ दोस्तों के साथ वाटर पार्क में आनंद लेने आया था. नहाने के दौरान स्लाइड बोर्ट से जोनी की दुर्घटना होने से मौत हो गई थी. इसके बाद संचालक ने मृतक के परिवार को मुआवजा भी दिया था. घटना के बाद पुलिस ने पार्क को सील कर दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही