Search

 
 
 

गालूडीह : भाजपाइयों ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

 
Galudih : भाजपा गालूडीह मंडल ने बुधवार को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर महुलिया हाई स्कूल के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा ने कहा कि इस धरती पर बहुत सारे लोगों ने जन्म लिया, लेकिन हम उन्हें याद करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुती दे दी. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-pan-tanti-welfare-committee-honored-the-newly-elected-chief-and-meritorious-students/">सरायकेला

: पान तांती कल्याण समिति ने नवनिर्वाचित मुखिया व मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

युवाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व महापुरुषों की जीवनी पढ़नी चाहिए :अमरदीप शर्मा  

[caption id="attachment_349928" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/shayama-prasad.jpg1_.jpg"

alt="" width="600" height="353" /> भाजपा गालूडीह मंडल के सदस्य.[/caption] उन्होंने कहा कि युवा देश के वर्तमान और भविष्य है.  युवाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व महापुरुषों की जीवनी पढ़नी चाहिए और  उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए. मौके पर जिला महामंत्री हराधन सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, राजेश साह, विश्वजीत पांडा, मनोज गोराई, अनमोल गुप्ता, प्रतुष्य कुमार सह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही