Search

 
 
 

गालूडीह : भाजपा मंडल ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

 
Galudih (Prakash Das) : युगपुरुष भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती रविवार को गालूडीह भाजपा मंडल ने मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा की अध्यक्षता में मनाई. गालूडीह क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी तरह सादगी से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किए जाने की सीख दी. वहीं, मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा ने कहा कि तीन वर्ष की आयु में उनके पिता भगवती और सात वर्ष की आयु में माता राम प्यारी का निधन हो गया था. बड़ी कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और इस बीच वह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के संपर्क में आए. यहीं से उनके जीवन ने एक सही दिशा पकड़ते हुए जनसंघ पार्टी की स्थापना कर डाली. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-is-no-display-board-on-the-platform-passengers-are-facing-problems/">चाईबासा

: प्लेटफार्म पर नहीं लगा है डिस्प्ले बोर्ड, यात्रियों को हो रही है परेशानी

पंडित दीनदयाल ने राजनीति का कभी नहीं किया दुरुपयोग : अध्यक्ष

[caption id="attachment_429294" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/kalajhor.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> कालाझोर गांव में पंडित दीनदयाल को पुष्प अर्पित करती कार्यकर्ता.[/caption] उन्होंने कहा कि वह चुनाव भी जीते, मगर राजनीति का कभी दुरुपयोग नहीं किया. सदैव सादगी से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किए जाने को तरहीज दी. वहीं, गालूडीह क्षेत्र के कई जगहों पर भी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया. मौके पर महामंत्री हराधन सिंह, अमर दीप शर्मा, रामजीत मार्दी,  राजा राम महतो, राजेश साह,  दीपेश शर्मा, विश्वजीत पांडा, समीर शी, खेलाराम मुर्मू, स्वप्न पाल, हीरालाल महतो, शंकर कर्मकार, दुलाराम टुडू, अनिल अग्रवाल, राम चन्द्र शर्मा, अजय अग्रवाल, नादू लाल, तारा पद महतो, बिमल दास, चिन्मय महतो, अजित महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cracks-have-started-falling-in-the-ceiling-of-the-office-of-the-registrar-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के कुलसचिव के कार्यालय की सीलिंग में पड़ने लगी है दरारें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही