Search

 
 
 

गालूडीह : कुड़मी संस्कृति विकास समिति का रक्तदान शिविर आयोजित

 
Galudih : घाटशिला प्रखंड के बांकी पंचायत भवन में कुड़मी संस्कृति विकास समिति तथा एमजीएम ब्लड बैंक जमशेदपुर के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रमुख सुशीला टुडू और समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य है. समाचार लिखे जाने तक 15 यूनिट रक्त संग्रह हो चुका था. इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को निरंतर रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-it-doesnt-suit-yashwant-sinha-to-humiliate-tribal-woman-salkhan/">जमशेदपुर:

आदिवासी महिला को अपमानित करना यशवंत सिन्हा को शोभा नहीं देता- सालखन
रक्तदान करने से होने वाले फायदों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. आयोजन समिति के दीपक दुलाल हांसदा, सुजीत कुमार टुडू, अशोक कुमार टुडू, धीरेंद्र नाथ पात्र, धीरेन महतो, गणेश हांसदा, लखिकांत महतो महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर निरंजन महतो, वकील हेम्ब्रम, अजय महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही