Search

 
 
 

गालूडीह : मुखिया व वार्ड सदस्यों ने ली शपथ, उप मुखिया का हुआ चुनाव

 
Galudih : गालूडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुलिया पंचायत और हेंडलजुड़ी पंचायत भवन में सोमवार को दो पंचायतों के मुखिया और वार्ड सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव की उपस्थिति में शपथ ली. बीडीओ ने नवनिर्वाचित मुखिया व वार्ड सदस्यों को संविधान का नियम पढ़कर शपथ ग्रहण कराया. इसके साथ ही उप मुखिया का भी चुनाव किया गया. महुलिया पंचायत से कपिल देव शर्मा, हेंडलजुड़ी पंचायत से उर्मिला मार्डी को उप मुखिया के रूप में चुना गया. महुलिया उप मुखिया कपिल देव शर्मा ने बताया कि पूरे पंचायत में सभी मूलभूत सुविधाओं का विकास कर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना प्राथमिकता होगी. साथ ही शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/all-tourists-stranded-in-himachal-pradesh-ropeway-were-rescued-rescue-operation-lasted-for-3-hours/">हिमाचल

प्रदेश रोपवे में फंसे सभी पर्यटक सु‍रक्षित निकाले गये, 3 घंटे चला रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन
मौके पर मुखिया नेहा सिंह ने शपथ समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आने वाले पांच वर्षों में पंचायत के विकास में सभी के सहयोग से कार्य करने की बातें कहीं. उन्होंने कहा कि अगले 5 साल के उनके कार्यकाल में पंचायत विकास कार्यों का नया इतिहास लिखा जाएगा. पंचायत क्षेत्र के हर जरूरतमंद व्यक्ति को वांछित सरकारी लाभ से लाभान्वित किया जाएगा. जरूरतमंदों को दी जाने वाली हर सरकारी सुविधा का किरण उन तक पहुंचेगा. कोई भी जरूरतमंद सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे इस संकल्प के साथ पंचायत क्षेत्र के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास किया जाएगा. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव और पंचायत सचिव रमेश चंद्र महतो ने सभी विजयी उप मुखिया को बधाई दी.  इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत भवन के बाहर चुने गए उप मुखिया को गुलाल लगा और मिठाई खिलाकर बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही