Search

 
 
 

गालूडीह : टाटानगर से चोरी हुआ बच्चा बरामद, आरोपी मां-बेटी हिरासत में

 
Galudih : गालूडीह थाना क्षेत्र में रविवार को एक बच्चा चोरी का मामला सामने आया है. गालूडीह पुलिस ने बच्चा चोर को पकड़कर एक मां के चेहरे से गायब मुस्कान को लौटाया. जानकारी के अनुसार सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी माला बोदरा नामक एक महिला अपने तीन बच्चों रिया बोदरा, सोनिया बोदरा तथा राम बोदरा के साथ पहुंची थी. ट्रेन छूट जाने के कारण माला बोदरा अपने बच्चों के साथ स्टेशन पर ही रुक गई. फिर एक सब्जी विक्रेता महिला सामने आकर माला बोदरा को कहती है कि मेरा भी ट्रेन छूट गया है. चलिए अब खाना खाकर आराम करते है. हमलोग सुबह के ट्रेन से घर चले जाएंगे. माला बोदरा महिला के साथ स्टेशन में ही सो गई. जब मंगलवार सुबह माला बोदरा की नींद खुली तो पता चला कि उनका दो साल का बेटा राम बोदरा तथा महिला गायब है. आनन फानन में माला बोदरा ने घर आकर अपने पति चंद्र बोदरा को पूरी आपबीती सुनाई. इसे भी पढ़ें : बिना">https://lagatar.in/jssc-released-the-date-of-graduation-level-examination-without-adding-hindi-the-candidates-are-confused/">बिना

हिंदी जोड़े ही जेएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि जारी की, अभ्यर्थी असमंजस में

बच्चा पाटमहुलाया गांव में मिला

[caption id="attachment_347640" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Galudih-Child-Chori-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> पुलिस हिरासत में मां और बेटी.[/caption] पति ने तत्काल बेटे की खोजबीन शुरू कर दी. आखिर में पता चला कि बच्चा गालूडीह थाना क्षेत्र के पाटमहुलिया गांव में एक पुष्पा दास नामक महिला के साथ है. पुष्पा दास पाट महुलिया गांव निवासी पद्मावती दास के घर में भाड़े के मकान में रहती है. चोरी करने के बाद बच्चे को पुष्पा दास की बेटी जमशेदपुर आदित्यपुर निवासी अनुपमा दास के पास तीन दिन रखा गया था. उनका कहना है कि उनकी मां द्वारा बच्चे को लाया गया था. इसके बदले में उन्होंने अपनी मां को 1500 रुपये दिए थे. वहीं पुष्पा दास ने कबूल किया कि उनकी बेटी बांझ है और माला बोदरा ने अपनी मर्जी से उसे बच्चा दिया था. उन्होंने बच्चे को चोरी नहीं किया था. गालूडीह थाना द्वारा मामले को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है. बाद में चाइल्ड लाइन द्वारा बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया. गालूडीह पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही