Search

 
 
 

गालूडीह: तालाब में तब्दील हुआ दारिसाई सबर बस्ती, सबरों के घर में घुसा पानी, खाने के सामान नष्ट

 
Galudih (Prakash Das): पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई सबर बस्ती में सबर के घरों में पानी घुस गया है. जिससे पूरा बस्ती तालाब में तब्दील हो चुका है. सबरों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. बारिश का पानी घर में घुसने से घर में रखे सामान भींगने के कारण नष्ट हो गए हैं. घर में रखा चावल, आटा व अन्य खाद्य सामग्री पानी के नीचे जाने से भींग गए. सबर परिवार के लोग सुबह से ही बगैर कुछ खाए दिन काट रहे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-suicide-attack-on-army-camp-in-rajouri-3-soldiers-martyred-2-terrorists-killed/">आदित्यपुर

: गम्हरिया के रायबासा में स्कूली वाहन पलटने से एक बच्चे की मौत,देर रात पुलिस को दी गई सूचना

छोटे सबर बच्चों को सही तरीके से भोजन नहीं मिल पा रहा

बस्ती की शुकुरमनि सबर ने बताया कि पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही होने से बरसात के कारण बस्ती के घरों में पानी घुस गया है. सुबह से घर में घुसे पानी को बाल्टी से बाहर फेंकते रहे. खाद्य सामग्री भींग जाने के कारण इन्हें भोजन तक का संकट सताने लगा. सबर परिवार के लोग सुबह से ही बगैर कुछ खाए दिन काट रहे.  हालात ऐसे हैं कि घर में चूल्हा तक नहीं जला सकते. बरसात में उत्पन्न इन समस्याओं के बीच बस्ती में नारकीय जिदगी जी रहे इन सबरों ने अब मदद की गुहार लगाई है. छोटे सबर बच्चों को सही तरीके से भोजन नहीं मिल पा रहा है. इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-suicide-attack-on-army-camp-in-rajouri-3-soldiers-martyred-2-terrorists-killed/">जम्मू-कश्मीर

: राजौरी में आर्मी कैंप पर आत्मघाती हमला , तीन जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही