Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : ट्रांसफॉर्मर खराब होने से दो हफ्ते से गांव में अंधेरा

Galudih (Prakash Das) : जोड़सा पंचायत के बड़बिल गांव मे विगत दो हफ्ते से विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब होने से पूरा गांव अंधेरे में है. यहां विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है. उन्हें चिमनी के सहारे पढ़ना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि दो हफ्ते से गांव में बिजली नहीं होने पर भी कोई पहल नहीं की जा रही है. इससे उनका काम काज ठप पड़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-10-thousand-population-relying-on-two-health-workers-cho-is-not-available-on-time/">हजारीबाग:

दो स्वास्थ्य कर्मियों के भरोसे 10 हजार की आबादी, समय पर नहीं मिलते CHO
बिजली नहीं रहने के कारण पानी की समस्या पैदा हो गई है. पानी के लिए लोगों को काफी दूर जाना पड़ रहा है. खेतों में सिंचाई समेत कई घरेलू काम बंद हो गए हैं. ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफॉर्मर मरम्मत की मांग की है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य मनी महतो, उप मुखिया दुर्गा हांसदा, ग्रामप्रधान भादो सोरेन, कुराल हांसदा, ओमप्रकाश टुडू, नरेश बास्के, इंद्र सोरेन, मातला सोरेन, भीम सोरेन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही