Search

 
 
 

गालूडीह : जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

 
Galudih (Prakash Das) : गालूडीह थाना क्षेत्र के एक जंगल में बुधवार की सुबह एक युवक का शव केंदू के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नीचे उतरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा. वहीं मृतक की शिनाख्त झांटी झरना पंचायत अन्तर्गत फूलझोर गांव के कायराडीह टोला निवासी सूर्य मुंडा के 22 वर्षीय पुत्र रसराज मुंडा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक गांव में राशन दुकान चलाता था. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-congress-will-demonstrate-against-inflation-unemployment-and-agneepath-scheme-on-5/">पाकुड़

: महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ 5 को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

पुलिस को युवक की हत्या की आशंका

पुलिस प्रथम दृष्टि में मामले को हत्या की नजर से देख रही है. युवक के शरीर पर जख्मों के निशान भी मिले हैं. युवक की संदिग्ध मौत ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी हुई है. गालूडीह पुलिस हर बिंदु पर जांच करने में जुटी गई है. हत्या है या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी. बताया जा रहा है कि युवक सोमवार शाम से गायब था. युवक बूढ़ीझोर बाजार से बाजार करके घर आया फिर किसी काम से बाइक लेकर निकला था उसके बाद वापस घर नहीं लौटा. युवक का बाइक बूढ़ीझोर गांव के पास से बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद से घरवालों का बुरा हाल है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही