Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : स्वर्णरेखा बराज डैम में मिली अज्ञात युवक की लाश

Advertisement
Advertisement
Galudih (Prakash Das) : गालूडीह स्थित सुवर्णरेखा नदी के बराज डैम में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि शुक्रवार को मछली मारने गए कुछ लोगों ने बराज डैम के 14 नम्बर गेट में लाश को फंसा हुआ देखा. लाश मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठा हो गये. लोगों ने लाश मिलने की सूचना गालूडीह पुलिस को दी. जादूगोड़ा थाना के एसएस शर्मा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Galudih-Baraj-Lash-1.jpg"

alt="" width="1032" height="502" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-special-drive-will-run-for-the-execution-of-accident-cases-and-check-bounce-cases/">चाईबासा

: दुर्घटना वाद व चेक बाउंस मामलों के निष्पादन को चलेगा स्पेशल ड्राइव
लाश की शिनाख्त होने के बाद ही पता चल पाएगा कि लाश किसकी और कहां की है. हालांकि लाश मिलने की खबर सुनकर जमशेदपुर से एक परिवार गालूडीह बराज पहुंचे थे. बता दें कि जमशेदपुर के बागुननगर नदी किनारे से संजीव कुमार राय नामक एक युवक 18 अगस्त से लापता है. युवक टाटा मोटर्स कंपनी में नौकरी करता है. संजीव बागुननगर में मनसा पूजा में गया था. इसके बाद से वह गायब है. गालूडीह बराज डैम में परिवार वाले लाश को लेकर दिनभर परेशान रहे. लाश को डैम से निकाल जाने पर परिजनों ने बताया कि वह संजीव का शव नहीं है, क्योंकि संजीव के हाथ में टैटू नहीं है और लाश के हाथ में टैटू बना हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही