Search

 
 
 

गालूडीह : दारिसाई में विधायक निधि से कराया गया डीप बोरिंग

 
Galudih(Prakash Das) : बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत दारिसाई गांव के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल संकट समस्या से जूझ रहे थे. इस समस्या को देखते हुए घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने दारिसाई गांव में अपने विधायक निधि फंड से डीप बोरिंग कराया. बता दें कि कुछ दिन पहले ग्रामीणों द्वारा ग्रामसभा कर विधायक को हस्ताक्षर युक्त आवेदन विधायक रामदास सोरेन को सौंपा गया था. ग्रामीणों के पेयजल समस्या को देखते हुए तत्काल डीप बोरिंग कराया गया. वहीं प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, प्रखंड सचिव रतन महतो ने भूमि पूजन किया. गांव वालों ने विधायक को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया. मौके पर भादो हांसदा, अबनी महतो, लखपति गिरी, लालमोहन रजक, बादल किस्कू, वार्ड सदस्य सुशांत सिंह, हरिस चंद्र सिंह सह ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-food-competition-organized-among-women-in-sawan-milan-ceremony/">आदित्यपुर

: सावन मिलन समारोह में महिलाओं के बीच व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही