Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र में वितरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Advertisement
Advertisement
Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह क्षेत्र स्थित दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र में आदिवासी उपयोजना के तहत कृषि सामग्री वितरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई. कार्यक्रम का आयोजन रांची स्थित भारतीय कृषि जैव प्रद्यौगिकी अनुसंधान एवं दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम में जिला के 11 प्रखंड के 1040 किसानों के बीच कृषि सामग्री का वितरण किया गया. साथ ही वैज्ञानिक द्वारा सामग्री के उपयोग व कार्य करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. दारिसाई कृषि केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरसा कृषि केन्द्र के अनुसंधान निदेशक डॉ. एसके पाल उपस्थित थे. साथ ही डीन डॉ. डीके रूसिया, आई ए बी के निदेशक एके. पटनायक शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-incidents-of-theft-increased-in-industrial-area-thiefs-picture-captured-in-cctv-camera/">आदित्यपुर

: औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं, चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद

11 प्रखंड के किसान हुए उपस्थित

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. आदिवासी परंपरा के तहत सभी अतिथि को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया. केंद्र के वरीय सह प्रधान डॉ. आरती बीना एक्का ने मुख्य अतिथि डॉ. एसके पाल को भगवान बिरसा मुंडा का ममोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया. कृषि सामग्री मुख्य अतिथि ने किसानों के बीच वितरण किया. कार्यक्रम को कृषि केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. आरती बीना एक्का, कृषि अनुसंधान केन्द्र के एसोसिएट निदेशक डॉ. नजरू इस्लाम ने भी सम्बोधित किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. भूषण प्रसाद सिंह ने किया. इस अवसर पर डॉ. देवाशीष महतो, डॉ. बिनय कुमार, डॉ. बिप्लब् कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. डी. रजक, दीपांकर भकत, जगनाथ महतो समेत 11 प्रखंड के किसान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही