Search

 
 
 

गालूडीह : दारिसाई सबर बस्ती में 21 मच्छरदानी का किया गया वितरण

 
Galudih (Prakash Das) : बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई सबर बस्ती में बुधवार को मुखिया हरि पद सिंह, पंचायत सेवक रमेश चंद्र महतो तथा वार्ड सदस्य सुशांत सिंह ने संयुक्त रूप से सबर परिवारों के बीच टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए 21 मच्छरदानी का वितरण किया. इस मौके पर पंचायत सेवक ने लाभुकों को मच्छरदानी से होने वाले फायदे व रखरखाव की जानकारी दी. सभी ने कहा कि सोने के वक्त कमरे में मच्छरदानी का अवश्य उपयोग करें. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-jmm-meeting-at-netaji-shishu-udyan-many-issues-discussed/">बहरागोड़ा:

नेताजी शिशु उद्यान में झामुमो की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
वहीं मुखिया हरि पद सिंह ने कहा कि नियमित रूप से मेडीकेटेड मच्छरदानी का प्रयोग करने से न सिर्फ आपको मच्छर काटने से बचाता है, बल्कि मच्छरदानी के संपर्क में आने वाले मच्छरों एवं अन्य परजीवी वाहकों को मारता है. घर के सभी सदस्यों को मच्छरदानी का प्रयोग साल भर करना चाहिए. इसके साथ ही कहा कि गुरुवार को बड़ाखुर्शी पंचायत के घुंटीया सबर बस्ती में भी मच्छरदानी वितरण किया जाएगा. मौके पर मुखिया हरि पद सिंह, पंचायत सेवक रमेश चंद्र महतो, वार्ड सदस्य सुशांत सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही