Search

 
 
 

गालूडीह : एमआईटीएम काॅलेज में पांच दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

 
Galudih(Prakash Das) : गालूडीह के जोड़िसा गांव में स्थित मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज में मंगलवार से पांच दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम की शुरुवात हुई. इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कॉलेज के निदेशक डॉ डीके मिश्र, प्रधानाचार्या डॉ रेखा एवं विभाग प्रमुखों ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के प्रथम दिन कॉलेज में नामांकन लिए वर्ष 2022-2026 सत्र के 75 में से 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aidso-demands-to-open-portal-for-enrollment-in-bed/">जमशेदपुर

: एआईडीएसओ ने बीएड में नामांकन के लिए पोर्टल खोलने की मांग की

विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

इस दौरान कॉलेज के सभी विभागों के एचओडी ने उपस्थित विद्यार्थियों को अपने-अपने विभाग के विषय में जानकारी दी. प्रोफेसर गीता ओझा ने कॉलेज के अनुशासन एवं विषय सूची के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी. जिसमें चित्रांकन, नारा लेखन, प्रश्नमंच, तकनीकी विषय सम्मिलित है. कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर आकांक्षा अभीष्ट द्वारा किया गया. कार्यक्रम में शेंकी अग्रवाल, सौमित्रा जाना, नीलम, गीता ओझा, अमृता सिंह, डॉ राजीव, शांतनु, मेघा महापात्र, अजय सिंह, रामस्वरूप, चंद्रभूषण, शशी रंजन सिंह, प्रीति कुंडू उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-jdu-launched-membership-drive-on-jp-jayanti/">जमशेदपुर

: जेपी जयंती पर युवा जदयू ने चलाया सदस्यता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही