Search

 
 
 

गालूडीह : यामिनी कांत बीएड कॉलेज में मना राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

 
Galudih(Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के शालबनी गांव स्थित यामिनी कांत बीएड कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया. समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना की पदाधिकारी डॉ पूनम कुमारी कर्ण ने सभी का स्वागत किया. साथ ही एनएसएस के स्थापना एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला. प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी ने सभी प्रशिक्षुओं को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर पोषणयुक्त खाद्य पदार्थो की प्रदर्शनी लगाई गयी, जिसमें सुष्मिता गुप्ता, मोनिका, सुषमा कुमारी, उर्मिला सोरेन,रेणु मांडी, आशा टुडू, रोहिणी एवं पिंकी सिंह सरदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bhatri-sangh-laldih-durga-puja-committee-is-an-example-of-mutual-brotherhood/">घाटशिला

: आपसी भाईचारे की मिशाल है भात्री संघ लालडीह दुर्गा पूजा कमेटी की पूजा

प्रशिक्षुओं को दी गई शुभकामनाएं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/galudih-bed-college-1.jpeg"

alt="" width="552" height="368" /> इस समारोह में सगुण बेसरा ने स्वरचित कविता पाठ किया जो पोषणयुक्त खाद्य से सम्बन्धित था तथा अहमद परवीन ने पीपीटी प्रस्तुत किया. डॉ आशा वर्मा तथा प्रोफेसर श्यामली दत्ता ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी. कॉलेज के सचिव नारायण प्रसाद ने भी इस दिवस पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की. समारोह में दिवंगत संस्थापक स्वर्गीय डॉ यामिनी कांत महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मंच संचालन प्रियंका तथा टुम्पा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुष्मिता ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही