Search

 
 
 

गालूडीह : हाइवे पर खड़ी टैंकर से टायर चोरी करने के मामले में चार गिरफ्तार, गए जेल

 
Galudih (Prakash Das) : गालूडीह के उल्दा में एनएच-33 के किनारे स्थित माता वैष्णो देवी धाम के पास खड़े पेट्रोल टैंकर से टायरों की चोरी कर भाग रहे चोर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चारों को पूछताछ के बाद रविवार शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला भूपिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अमरनगर का मंदीप सिंह और पंजाब के अमृतसर निवासी दिलबाग सिंह शामिल है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bike-repairer-injured-in-bike-accident/">चाकुलिया

: बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक मिस्त्री घायल

टैंकर में आग लगने के बाद से सड़क किनारे खड़ा है क्षतिग्रस्त टैंकर

जानकारी के अनुसार एनएच-33 उल्दा के पास चार अगस्त को अहले सुबह भारत पेट्रोलियम कंपनी के एक खाली टैंकर में आग लग गई थी. चलती टैंकर में अचानक आग लगने के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर रोड के निकारे झाड़ियों में घुस गई. आग इतनी तेज थी की टैंकर का आगे का हिस्सा जलकर खाक हो गया था. तब से लेकर आज तक टैंकर वहीं झाड़ियों में पड़ी है. इसी टैंकर के टायरों की चोरी चारों कर रहे थे तभी पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने सभी को पकड़ लिया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही