Search

 
 
 

गालूडीह : सरदार पटेल कॉलेज में लगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 60 लोगों की हुई जांच

 
Galudih (Prakash Das) : बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत पैरागुड़ी गांव के बिरिगोड़ा टोले में स्थित सरदार पटेल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के अवसर पर शनिवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आसपास के करीब 60 मरीजों ने अपने-अपने आंखों की जांच कराई. इस दौरान नेत्र चिकित्सकों ने आंख का लाल होना, आंख से पानी गिरना, आंखों से कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद आदि सभी रोगों की जांच की. पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर से आये चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-will-get-the-uniform-removed-in-an-hour-you-know-who-i-am/">जमशेदपुर

: एक घंटे में वर्दी उतरवा देंगे जानते हो मैं कौन हूं…

निशुल्क ऑपरेशन कर चश्मा कराया जाएगा उपलब्ध

जांच के दौरान मोतियाबिंद के 6 मरीज पाए गए. बताया गया कि मोतियाबिंद के सभी मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा तथा चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा. आयोजनकर्ता उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस तरह के कैंप समय-समय पर आयोजित किए जाते है, जिससे लोगों को घर के पास समय पर इलाज उपलब्ध कराया जाता है. कई बार लोग दिक्कत होने के बावजूद डॉक्टर के पास नहीं जाते है. ऐसे में उनकी बीमारी बढ़ जाती है. इस तरह के कैंप में लोग जांच कराने आते हैं, जहां पर जांच में गंभीर मरीजों का इलाज भी कराया जाता है, ताकि उनकी आंखों को बचाया जा सके. शिविर को सफल बनाने में रतन कुमार महतो का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-kudmi-leadership-withdrew-rail-roko-movement-on-the-fifth-day/">बहरागोड़ा

:कुड़मी नेतृत्व ने पांचवें दिन रेल रोको आंदोलन लिया वापस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही