Search

 
 
 

गालूडीह : प्राथमिक विद्यालय काशीया में फलदार पौधे लगाए गए

 
Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के बाघुड़िया पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय काशीया में मुखिया पविता सिंह की अध्यक्षता में फलदार पौधे लगाए गए. मौके पर उपस्थित विशेष अतिथि महूलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य शीला गोप ने विद्यालय में बाघुड़िया के मुखिया पविता सिंह, वार्ड सदस्य निवेदिता महतो, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उपेंद्र महतो, संकुल साधन सेवी तमाल दे, पूर्व वार्ड सदस्य देवराज महतो, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र भगत को फलदार पौधा देकर सम्मानित किया. सभी लोगों द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण का कार्य किया गया. इसे भी पढ़ें : नोआमुंडी">https://lagatar.in/noamundi-guru-poojan-program-organized-at-padmavati-jain-saraswati-shishu-vidya-mandir/">नोआमुंडी

: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित
शीला गोप ने बताया कि मूलभूत आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान से पहले जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन जरूरी है, इसीलिए हम सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए और उस पौधे को संरक्षण देने का हरसंभव प्रयास भी करना चाहिए. मुखिया और संकुल साधन सेवी ने अपने बातों को रखते हुए विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को पौधरोपण से संबंधित प्रोत्साहित करते हुए प्रतिदिन रोपे गए वृक्ष को पानी डालने का अनुरोध किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही