Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : पानी से घिरे कुलियाना के ग्रामीणों की मदद के लिए अब तक नहीं की गई है सरकारी व्यवस्था

Galudih (Prakash Das) : स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से बड़ाखुर्शी पंचायत के नदी किनारे स्थित कुलियाना गांव की स्थिति काफी दयनीय हो गई है. गांव के चारों तरफ का क्षेत्र नदी के पानी से डूब गया है. इसके साथ ही गांव के अंदर भी पानी प्रवेश कर गया है. गांव में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. वहीं, ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर अभी तक कोई सरकारी व्यवस्था नहीं की गई है. इस कारण कुलियाना के ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. पीड़ितों को अपनी जरूरतों का सामान बाजार से लाने व मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/kuliana.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-more-than-1200-houses-submerged-in-flood-ndrf-team-called/">जमशेदपुर

: बाढ़ में डूबे 1200 से अधिक घर, बुलाई गई एनडीआरएफ की टीम

ग्रामीण गांव के अंदर हुए ब्लॉक

इस हालात के कारण ग्रामीणों का आवागमन बंद है. ग्रामीण गांव के अंदर ब्लॉक हो चुके हैं. ग्रामीण अपने सामानों को सुरक्षित ऊंचे स्थलों पर लेकर रख रहे है. ग्रामीणों ने बताया कि उनके आवागमन को लेकर अभी तक सरकारी स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है. इस कारण हम गांव के अंदर ब्लॉक हो चुके हैं. वहीं, ग्रामीण मोहिनी सिंह का कहना है कि गांव पानी से घिर जाने से खेत लगे फसल बर्बाद हो गए हैं. खेती के लिए उन्होंने बीस हजार रुपये खर्च किए थे. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-culvert-near-shyamsunderpur-submerged-due-to-rising-water-level-of-swarnrekha-river/">चाकुलिया

: स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से श्यामसुंदरपुर के पास पुलिया डूबी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही