Search

 
 
 

गालूडीह : जाहेरथान की चहारदीवारी निर्माण के लिए हुई ग्रामसभा

 
Galudih (Prakash Das) : समेकित जनजातीय विकास अभिकरण जमशेदपुर आईटीडीए संस्था की ओर से बाघुड़िया पंचायत के नरसिंहपुर गांव के जाहेरथान की घेराबंदी के चहारदीवारी का निर्माण किया जायेगा. निर्माण कार्य के लाभुक समिति गठन को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्रामप्रधान श्यामल सिंह की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. ग्रामसभा में घाटशिला प्रखंड के प्रभारी कल्याण पदाधिकारी बाबलु सोरेन, मुखिया पबिता सिंह उपस्थित थे. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से लाभुक समिति के अध्यक्ष के रूप में उत्तम कुमार सिंह का चयन किया. वहीं सचिव पद पर खगेन्द्र सिंह का चयन किया गया. समिति में सदस्य बंकिम सिंह, दिनेश सिंह, अतुल सिंह, उर्मिला सिंह, माला सिंह बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-villagers-meeting-organized-regarding-har-ghar-jhanda-har-ghar-tricolor-program/">चाईबासा

: “हर घर झंडा-हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही