Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : जाहेर स्थान घेराबंदी को लेकर ग्राम सभा आयोजित

Advertisement
Advertisement
Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के उल्दा पंचायत के सुसनुगाड़िया गांव में सोमवार को जाहेर स्थान की घेराबंदी को लेकर ग्रामप्रधान लखिचरण सोरेन की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई. ग्राम सभा में लाभुक समिति के सदस्यों का चुनाव किया गया. लाभुक समिति के अध्यक्ष के रूप में सुकलाल सोरेन, सचिव कैलाश मुंडा को चुना गया. जाहेर स्थान घेराबंदी की प्राक्कलित राशि 11,59,200 रुपये है जिससे जाहेर स्थान की घेराबंदी की जाएगी. इस अवसर पर उप मुखिया आशा रानी महतो ने कहा कि जाहेर स्थान आदिवासी समाज का पूजा स्थल है, उसकी सुरक्षा अति आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-president-honored-teacher-shipra-mishra-dc-congratulated/">जमशेदपुर

: राष्ट्रपति ने शिक्षक शिप्रा मिश्रा को किया सम्मानित, डीसी ने दी बधाई

एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी करेगी जाहेर स्थान की घेराबंदी का कार्य

जाहेर स्थान घेराबंदी एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी जमशेदपुर के द्वारा की जाएगी. इसके लिए आज लाभुक समिति का गठन भी किया गया. ग्राम सभा के बाद उप मुखिया ने ग्रामीणों के साथ बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही ग्रामीणों की सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से घाटशिला प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी बबलू कुमार सोरेन, पंचायत सेवक पीयूष मंडल, मुखिया लालमोहन सिंह, उप मुखिया आशा रानी महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही