Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : उल्दा के माता वैष्णो देवी धाम में लगा हाई मास्ट लाइट, विधायक ने किया उद्घाटन

Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत उल्दा पंचायत स्थित छोटा उल्दा गांव के माता वैष्णो देवी धाम मंदिर परिसर में लगाये गए हाई मास्ट लाइट का विधायक ने रविवार देर शाम स्विच ऑन कर उद्घाटन किया. घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के विधायक निधि (6 लाख 4 हजार रुपये) से इसका निर्माण किया गया है. इधर, हाई मास्ट का लाइट जलते ही रोशनी से माता वैष्णो देवी धाम मंदिर जगमगा उठा. उद्घाटन के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-kudmi-samaj-trailer-shown-film-is-pending-kudmi-samaj/">गालूडीह

: कुड़मी समाज ट्रेलर दिखाया है, फिल्म बाकी है : कुड़मी समाज

महिलाओं को आने-जाने में होती थी परेशानी

[caption id="attachment_436872" align="aligncenter" width="602"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/galudih-mla-2-750x536.jpeg"

alt="" width="602" height="430" /> माता वैष्णो देवी धाम मंदिर में पूजा अर्चना करते घाटशिला विधायक रामदास[/caption] उद्घाटन के बाद विधायक ने माता वैष्णो देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया. बता दें कि मंदिर परिसर में अंधेरा पसरा होने की वजह से लोगों, खासतौर पर महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अब हाई मास्ट लगने के बाद तमाम समस्याएं दूर हो जाएंगी. वहीं हाई मास्ट लाइट के लिए मंदिर समिति ने विधायक रामदास सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है. मौके पर मुख्य रूप राजकिशोर साहू, शैलेंद्र मिश्रा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, प्रखंड सचिव रतन महतो, श्रवण अग्रवाल, शिपु शर्मा, अशोक महतो, पिंटू महतो, हरिपद सिंह, राजाराम महतो, भवानी गोप, मकरंजन बिषई, अबनी महतो, भादो हांसदा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही