Search

 
 
 

गालूडीह : वाटर पार्क हादसे में मृतक के परिजन को 11 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा

 
Galudih : गालूडीह के बिरसा फन सिटी वाटर पार्क में मंगलवार को हुए हादसे में युवक की मौत हो गई थी. इस मामले में बुधवार को मृतक के परिजनों और वाटर पार्क मालिक के बीच घाटशिला विधायक रामदास सोरेन की उपस्थिति में समझौता हो गया. मालिक लखपति सिंह ने परिजनों को मुआवजा के रूप में मृतक के दोनों बच्चे बेटा दीपक कैवर्त (6 महीना) और बेटी नीतू कैवर्त (3 साल) के नाम 10 लाख का एमआईएस और एक लाख श्राद्धकर्म के लिए देंगे. मृतक की पत्नी रेवती कैवर्त को तत्काल एक लाख रुपए दिया गया. साथ 10 लाख 15 दिन के अंदर देने का वादा किया गया. मालूम हो कि बड़बिल गांव के सामने स्थित बिरसा फन सिटी वाटर पार्क में मंगलवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु रोड न. 5 निवासी सुरु कैवर्त के पुत्र जॉनी कैवर्त (30 वर्ष) की हादसे में मौत हो गई थी. [caption id="attachment_332849" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Galudih-Water-Park-Muavja-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> बैठक में उपस्थित विधायक रामदास सोरेन, मृतक की पत्नी और अन्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/three-riots-in-two-and-a-half-years-of-hemant-government-conspiracy-to-take-communal-votes-raghuvar-das/">हेमंत

सरकार के ढाई साल में तीन दंगे, सांप्रदायिक वोट लेने का षडयंत्र : रघुवर दास
जॉनी अपने सात दोस्तों के साथ दोपहर एक बजे वाटर पार्क पहुंचा था. वह अकेले ही पुल में नहाने घुस गया था. इसी दौरान स्लाइडिंग बाथ में बैठ कर एक महिला ऊपर से पुल में पहुंची. इस दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट आयी थी. अनुमंडल अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी थी. बैठक गालूडीह के एक होटल में हुई थी. बैठक में सुभाष सिंह, जगदीश भकत, करण सिंह,श्रवण अग्रवाल, रतन महतो, वकील हेम्ब्रम, मोचीराम गिरी, मुखिया नेहा सिंह, दीपू शर्मा, हराधन सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही