Search

 
 
 

गालूडीह : सुवर्णरेखा के नव-निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन का हुआ उद्घाटन

 
Galudih : बराज डैम के सामने स्थित नव-निर्मित सुवर्णरेखा संयुक्त कार्यालय भवन का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ. इस मौके पर जमशेदपुर से आये पुजारी प्रेम चंद्र झा द्वारा हवन के साथ पूजा-अर्चना की गई. उक्त भवन का निर्माण सुवर्णरेखा परियोजना लघु वितरणी प्रमंडल गालूडीह संख्या 7 तथा चंदेल कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया है. इसमें कुल सात कार्यालय शिफ्ट होंगे. भवन को 5 करोड़ 95 लाख की लागत से बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-police-revealed-that-the-daughter-got-murdered-like-this-with-her-lover/">आदित्यपुर:

पुलिस ने किया खुलासा बेटी ने प्रेमी संग मिल ऐसे करायी हत्या
सुवर्णरेखा परियोजना का कामकाज अब इसी कार्यालय से संचालित होगा. मुख्य अभियंता अशोक दास ने बताया कि झारखंड सरकार उड़ीसा को पानी दे रहा यह बेहद ​ही खुशी की बात है. बायीं नहर से 10 हज़ार हेक्टेयर तथा दायीं नहर में 5 हज़ार हेक्टेयर खेतों के सिंचाई की समस्या दूर होगी. साथ ही उड़ीसा को 90 हजार हेक्टेयर के एरिया को सिंचाई का लाभ मिलेगा. मौके पर मुख्य अभियंता अशोक दास, अधीक्षण अभियंता राज किशोर सिंह, कार्यपालक अभियंता बसंत माझी, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही